IND vs SA 2nd Test: भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए चमत्कार की जरूरत

Nov 25, 2025 - 19:21
Nov 25, 2025 - 19:42
IND vs SA 2nd Test: भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए चमत्कार की जरूरत
IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रन पर घोषित कर दी। इसके साथ ही मेहमान टीम ने इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 549 रन का टारगेट दिया है। दूसरी पारी में इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इंडियन बॉलर्स दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के सिर्फ पांच विकेट ही ले सके। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंडियन टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सस्ते में आउट हो गए।

रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए
रवींद्र जडेजा ने इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के चार प्लेयर्स को आउट किया। जडेजा ने दूसरी पारी में 28.3 ओवर में 2.20 की एवरेज से 62 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने रिकल्टन, मार्करम, स्टब्स और डी जॉर्जी के विकेट लिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में काफी कसी हुई बॉलिंग की।

ट्रिस्टन स्टब्स शतक से चूक गए
साउथ अफ्रीका के बैट्समैन ट्रिस्टन स्टब्स ने इंडिया के खिलाफ दूसरी इनिंग में शानदार परफॉर्म किया, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। स्टब्स ने 180 बॉल का सामना करते हुए 94 रन की शानदार इनिंग खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में एक छक्का और नौ चौके लगाए। हालांकि, वह आखिर में इंडियन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की स्पिन से आउट हो गए।

स्टब्स और डी जॉर्जी की पार्टनरशिप
ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जॉर्जी ने साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग में चौथे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप की। मेहमान टीम का स्कोर 77 रन पर तीन विकेट था। जब डी जॉर्जी मैदान पर आए, तो स्टब्स और जॉर्जी ने चौथे विकेट के लिए संभलकर बैटिंग शुरू की और स्कोर को आगे बढ़ाया। इसके बाद, 58.1 ओवर में टोनी डी जॉर्जी 49 रन पर रवींद्र जडेजा की बॉल पर आउट हो गए। दोनों प्लेयर्स ने चौथे विकेट के लिए 101 रन की पार्टनरशिप की।

जायसवाल और राहुल का बल्ला फिर फेल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रन का टारगेट दिया है। दूसरी इनिंग में टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर इनिंग की शुरुआत में ही आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका जीत से आठ विकेट दूर है। भारत को जीत के लिए अभी भी 522 रन चाहिए। दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन था।