IPL 2025 से पहले KKR ने झटका दिया: तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर टीम से बाहर

Nov 15, 2025 - 18:31
IPL 2025 से पहले KKR ने झटका दिया: तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर टीम से बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है। KKR ने 11 साल तक टीम का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया। रिलीज किए गए सभी प्लेयर्स की 16 दिसंबर को UAE के अबु धाबी में होने जा रहे मिनी ऑक्शन में नीलामी होगी।

IPL कमेटी ने शनिवार को रिटेन, रिलीज और ट्रेड लिस्ट जारी की। इसके अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीश पथिराना, डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र को रिलीज किया है। KKR ने वेंकटेश अय्यर को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए में रिटेन हुए थे।