India On Kashmir: कश्मीर मामले में भारत पाकिस्तान को देने वाला है बड़ा झटका

Mar 3, 2025 - 15:07
Mar 3, 2025 - 15:45
India On Kashmir: कश्मीर मामले में भारत पाकिस्तान को देने वाला है बड़ा झटका
India On Kashmir: पाकिस्तान अक्सर अंतरराष्ट्रीय मचों पर कश्मीर का राग अलापता रहा है। उसे जहां भी मौका मिलता है वो कश्मीर का नाम लेना नहीं भूलता है।  इस मुद्दे पर वो हमेशा  दूसरे देशों का साथ मांगता रहा है। इसके लिए कई बार वो मुस्लिम देशों को एकजुट करने की कोशिश में लगा रहा है। अब भारत ने बड़ी कूटनीति दिखाते हुए पाक के इसी कुनबे को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही ईरान के सुप्रीम काउंसिल फॉर कल्चरल रिवॉल्यूशन के सेक्रेटरी अब्दुल हुसैन खोसरो पाना भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरे पर उन्होंने कई बैठकों में हिस्सा लिया और सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। खुसरो के इस मुलाकात को भारत का सबसे बड़ा कूटनीतिक प्रयास माना जा रहा है। भारत इस कोशिश में है कि वो ईरान का स्टैंड कश्मीर मुद्दे पर अपने पक्ष में कर ले। 

भारत ने बनाई बड़ी रणनीति

अब्दुल हुसैन खोसरो को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का करीबी कहा जाता है। पिछले साल ही खामेनेई ने भारत के खिलाफ एक बयान दिया था और कहा था कि कश्मीर में मुस्लिमों के हाल ठीक नहीं है। अब जानकारों का मानना है कि अब्दुल हुसैन के माध्यम से भारत पाकिस्तान को  बड़ा  संदेश देने की तैयारी में है।