Rohit Sharma: काँग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को कहा बेअसर कप्तान

Mar 3, 2025 - 14:50
Mar 3, 2025 - 15:46
Rohit Sharma:  काँग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को कहा बेअसर कप्तान
Rohit Sharma

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025  में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए।"

शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत के सबसे बेअसर कप्तान हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को भाजपा ने एक सेल्फमेड चैंपियन (रोहित) का अपमान और बॉडी शेमिंग बताया।

हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी खेल हस्तियों का सम्मान करती है। पार्टी ने शमा से सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने को कहा। इसके बाद शमा ने अपने सोशल मीडिया से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। 

शमा ने कहा कि,  "एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा काफी मोटे हैं, उन्हें अपना वजन घटाने की जरूरत है। "

शमा मोहम्मद यहीं नहीं रुकी उन्होंने ने रोहित शर्मा की तुलना भारत के पूर्व क्रिकेट दिग्गजों से की। उन्होंने लिखा, 'जब सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, कपिल देव और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों से तुलना करें तो रोहित शर्मा में ऐसा क्या वर्ल्ड क्लास है? वह एक  मामूली  खिलाड़ी और कप्तान हैं, जिन्हें  किस्मत से भारतीय टीम की कप्तानी मिल गई।'