शेख हसीना पर ऐतिहासिक फैसला दो दिन में: ढाका में सुरक्षा कड़ी, BGB की अतिरिक्त तैनाती

Nov 15, 2025 - 19:39
शेख हसीना पर ऐतिहासिक फैसला दो दिन में: ढाका में सुरक्षा कड़ी, BGB की अतिरिक्त तैनाती

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दो दिन में मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में सज़ा सुनाई जानी है। आगजनी और हिंसा की लगातार घटनाओं के बाद राजधानी ढाका में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हसीना के समर्थकों ने ढाका समेत पांच जिलों में हाईवे जाम कर दिए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने शहर में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 12 और यूनिट तैनात की हैं, जो लगातार गश्त कर रही हैं।

BGB हेडक्वार्टर के मुताबिक, राजधानी के खास इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है, जहां हाल के दिनों में आगजनी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
बांग्लादेश सरकार ने स्थिति को कंट्रोल करने और आगे किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए ढाका और आसपास के जिलों में पहले ही 14 BGB यूनिट तैनात कर दी हैं।