न्यूयॉर्क के अरबपति बैरी स्टर्नलिच बोले, ममदानी की नीतियों से शहर “मुंबई जैसा” बन जाएगा
असल में, ममदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बड़े वादे किए थे। इनमें घर के किराए को फ्रीज़ करना, उन्हें बढ़ने से रोकना, शहर में फ्री बस सर्विस शुरू करना और छोटे बच्चों के लिए फ्री चाइल्डकैअर देना शामिल था।
स्टर्नलिच का मानना है कि किराए को फ्रीज़ करना और किराएदारों को बड़े डिस्काउंट देने से मकान मालिकों के लिए हालात और खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "अगर एक किराएदार किराया नहीं देता है और उसे निकाला नहीं जा सकता, तो दूसरे भी नहीं निकालेंगे। धीरे-धीरे, पूरा सिस्टम खत्म हो जाएगा, और न्यूयॉर्क मुंबई जैसा हो जाएगा।"