लाल किला ब्लास्ट के बाद PM मोदी ने बुलाई कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की मीटिंग
PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग बुलाई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। मोदी ने यह मीटिंग दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद की।
ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी मोदी ने कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की मीटिंग की थी।
मीटिंग में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग की थी।
इससे पहले, PM मोदी बुधवार को भूटान के दौरे से लौटने के बाद एयरपोर्ट से सीधे LNJP हॉस्पिटल गए। उन्होंने हॉस्पिटल में लाल किला ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।