Dhruv Jurel की सेंचुरी गई बेकार, टीम इंडिया की हड़बड़ी पड़ी भारी

Nov 9, 2025 - 19:01
Dhruv Jurel  की सेंचुरी गई बेकार, टीम इंडिया की हड़बड़ी पड़ी भारी

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को अपनी इनिंग जल्दी डिक्लेयर करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। बेंगलुरु में खेले गए इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए ने साउथ अफ्रीका ए के सामने 417 रनों का बड़ा टारगेट रखा था। साउथ अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 5 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत दर्ज की। जॉर्डन हरमन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली।

पहली इनिंग में इंडिया ए को 34 रनों की बढ़त मिली थी। दूसरी इनिंग में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के नाबाद 127 रन और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हर्ष दुबे की हाफ सेंचुरी की मदद से भारतीय टीम ने 382 रन बनाकर अपनी इनिंग डिक्लेयर कर दी। पंत ने 65 रन और हर्ष दुबे ने 84 रन बनाए। इनिंग डिक्लेयर करने का फैसला टीम इंडिया के लिए बहुत महंगा साबित हुआ।