दिल्ली-NCR प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर–दिसंबर में स्कूलों के स्पोर्ट्स फंक्शन पर रोक लगाई

Nov 19, 2025 - 16:00
दिल्ली-NCR प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर–दिसंबर में स्कूलों के स्पोर्ट्स फंक्शन पर रोक लगाई

दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में स्कूलों में होने वाले स्पोर्ट्स फंक्शन पर रोक लगा दी जानी चाहिए। कोर्ट ने यह आदेश सीनियर वकील अपराजिता सिंह के एक सवाल के जवाब में दिया। अपराजिता सिंह ने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण के मौजूदा लेवल को देखते हुए, ऐसी एक्टिविटी बच्चों को गैस चैंबर में डालने जैसी हैं।

CJI बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने आगे कहा कि वे प्रदूषण के मुद्दे पर पक्का हल निकालने के लिए हर महीने सुनवाई करेंगे।

कोर्ट ने दिल्ली में GRAP-3 लागू होने की वजह से बेरोज़गार हुए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को अलाउंस/फाइनेंशियल मदद देने का भी आदेश दिया।