Ayushman Khurana और शरवरी वाघ की नई फिल्म का टाइटल रिवील , जानिए फिल्म का नाम
ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद, आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। एक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म में शरवरी वाघ के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का टाइटल अब तक सामने नहीं आया था, लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है। आयुष्मान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, और बाकी कास्ट के नाम भी सामने आ गए हैं।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म का टाइटल सामने आया
- मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म का टाइटल पहले 'प्रेम की शादी' था।
- हालांकि, अब फिल्म का टाइटल 'ये प्रेम मोल लिया' फाइनल कर दिया गया है।
- आयुष्मान ने 1 नवंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की।
- टीम ने कांदिवली में फिल्म के पहले गाने की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जो एक हफ्ते तक चली।
- अब 60 दिन का स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल शुरू होगा, जो जनवरी 2026 में खत्म होगा।