लाल किला ब्लास्ट का असर बॉलीवुड पर! राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग रद्द
10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी की शूटिंग ब्लास्ट वाली जगह से थोड़ी दूरी पर होनी थी। उन्हें पहले लाल किले पर शूटिंग की परमिशन मिल गई थी, लेकिन अब ब्लास्ट के बाद सारी बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का कुछ पैचवर्क बाकी था, जिसके लिए टीम को लाल किला और उसके आस-पास के इलाकों में शूटिंग की परमिशन मिल गई थी। हालांकि, अब इस शेड्यूल को बदल दिया गया है। राम चरण की टीम 15 और 16 नवंबर को लाल किला और उसके आस-पास की जगहों पर शूटिंग करने वाली थी, लेकिन अब बुकिंग कैंसिल होने की वजह से शूटिंग नहीं हो पाएगी।