MCD चुनाव के लिए AAP ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान , जानिए कहां से किसे मिला टिकट

Nov 9, 2025 - 18:02
MCD चुनाव के लिए AAP ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान , जानिए कहां से किसे मिला टिकट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में होने वाले MCD (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ़ दिल्ली) उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग वार्ड से 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। लिस्ट के मुताबिक, राम स्वरूप कनौजिया साउथ पुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अनुज शर्मा को संगम विहार A से मैदान में उतारा गया है। ईशाना गुप्ता को ग्रेटर कैलाश से और गीता रावत को विनोद नगर से टिकट दिया गया है।
दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को होंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।