124 रन का छोटा लक्ष्य, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ फेल—ईडन गार्डन्स में SA ने रचा इतिहास

Nov 16, 2025 - 20:56
124 रन का छोटा लक्ष्य, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ फेल—ईडन गार्डन्स में SA ने रचा इतिहास

कोलकाता टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका से 30 रन से हार मिली। यह पहली बार है जब टीम 15 साल में साउथ अफ्रीका से अपने घर में कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में नागपुर में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में मिली थी। रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 124 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत 9 विकेट पर 93 रन ही बना सका। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण पिछले दिन रिटायर हो गए थे, इसलिए वे बैटिंग करने नहीं आए। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज़्यादा 31 रन बनाए। साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मैच में इकलौती फिफ्टी लगाई, वे दूसरी इनिंग में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी इनिंग में 153 रन पर ऑल आउट हो गई थी। टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और पहली इनिंग में 159 रन बनाए। भारत ने पहली इनिंग में 189 रन बनाए थे।