बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा

Nov 17, 2025 - 15:35
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को दो आरोपों में मौत की सज़ा सुनाई गई। ढाका में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें हत्या के लिए उकसाने और हत्या का आदेश देने का दोषी पाया। ट्रिब्यूनल ने उन्हें जुलाई 2024 के स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड बताया। ट्रिब्यूनल ने दूसरे आरोपी, पूर्व होम मिनिस्टर असदुज्जमां खान को भी 12 लोगों की हत्या का दोषी पाया और उसे मौत की सज़ा सुनाई। तीसरे आरोपी, पूर्व IGP अब्दुल्ला अल-मामून को पांच साल जेल की सज़ा सुनाई गई। मामून अभी भी कस्टडी में है और सरकारी गवाह बन गया है। कोर्ट ने हसीना और असदुज्जमां कमाल की प्रॉपर्टी ज़ब्त करने का आदेश दिया। जैसे ही सज़ा का ऐलान हुआ, कोर्ट रूम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। शेख हसीना और पूर्व होम मिनिस्टर असदुज्जमां 5 अगस्त, 2024 को तख्तापलट के बाद देश छोड़कर चले गए थे। दोनों नेता पिछले 15 महीनों से भारत में रह रहे हैं।