ICC का आधिकारिक मीडिया राइट्स Jiohotstar के पास ही रहेगा
तमाम असमंजसों के बाद यह तय हो चुका है कि अगले साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप जियोस्टार पर ही प्रसारित होगा। ICC और ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि जियोस्टार भारत में ICC का आधिकारिक मीडिया राइट्स पार्टनर बना हुआ है और जियोस्टार के समझौते से पीछे हटने संबंधी सभी मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं।
दोनों के संयुक्त बयान में आगे कहा गया कि भारतीय फैंस को आगामी ICC इवेंट्स की बिना रुके, वर्ल्ड-क्लास कवरेज देने पर फोकस है। इसमें 2026 में होने वाला मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। दोनों संस्थाओं ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।
8 दिसंबर सोमवार को इकोनॉमिक टाइम्स ने भी दावा किया गया था कि भारत-श्रीलंका में होने वाले मेंस T20 वर्ल्ड कप से 3 महीने पहले ब्रॉडकास्टर जियोस्टार मैच प्रसारण से पीछे हट गया है। लेकिन अब इन दोनों संस्थाओं के संयुक्त बयान से यह स्पस्ट हो चुका है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला और T-20 वर्ल्ड कप जिओस्टर पर ही प्रसारित होगा।
भारत ICC के रेवेन्यू का करीब 80% हिस्सा देता है, जो क्रिकेट की डिपेंडेंसी बताता है। ICC ने 2024 में $474 मिलियन यानी की भारतीय रुपयों में करीब 4,000 करोड़ रुपए का सरप्लस कमाया। सरप्लस मतलब "अतिरिक्त कमाई" या प्रॉफिट।
ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना तय किया गया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें 29 दिन में 55 मैच होंगे।