ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल
वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

पंचांग जनवरी 30, 2025, गुरुवार
माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081 प्रतिपदा तिथि 04:10 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र श्रवण 07:15 AM तक उपरांत धनिष्ठा 05:50 AM तक उपरांत शतभिषा | व्यातीपात योग 06:33 PM तक, उसके बाद वरीयान योग |
जनवरी 30 गुरुवार को राहुकाल 01:54 PM से 03:14 PM तक है | 06:35 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा |
आज का राशिफल
मेष राशि
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी।
समाधान :-माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ अंक :- 6 शुभ रंग :- भगवा
वृषभ राशि
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
समाधान :-अनार के रस से माँ का अभिषेक करें।
शुभ अंक :- 3 शुभ रंग :- हरा
मिथुन राशि
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
समाधान :-दुर्गा मंदिर में साफ़ सफाई करें।
शुभ अंक :- 4 शुभ रंग :- नीला
कर्क राशि
कार्य में रुकावट होगी। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
समाधान :-सुहागन स्त्री को श्रृंगार की वास्तु दान दें।
शुभ अंक :- 7 शुभ रंग :-पैरट ग्रीन
सिंह राशि
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
समाधान :- सूर्य को हल्दी डालकर जल से अर्घ दें।
शुभ अंक :- 1 शुभ रंग :- ऑरेंज
कन्या राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर में स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
समाधान :-गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ अंक :- 8 शुभ रंग :- काला
तुला राशि
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।
समाधान :-सफ़ेद तिल के लड्डू अपने इष्ट की अर्पित करें।
शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- सफ़ेद
वृश्चिक राशि
आज अप्रत्याशित धन खर्च सामने आएंगे। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे।
समाधान :-हनुमान जी की आराधना जरूर करें।
शुभ अंक :-9 शुभ रंग :- लाल
धनु राशि
अज्ञात भय व चिंता बने रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
समाधान :-शिव उपासना जरूर करें।
शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- हल्का पीला
मकर राशि
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा।
समाधान :-दुर्गा मंदिर में लाल चुनरी जरूर चढ़ाएं।
शुभ अंक :- 2 शुभ रंग :- गुलाबी
कुंभ राशि
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरे के काम में दखल न दें।
समाधान :-शिवलिंग पर चमेली का तेल चढ़ाएं।
शुभ अंक :- 8 शुभ रंग :- नीला
मीन राशि
मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।
समाधान :-मंदिर के पुजारी को वस्त्र दान दें।
शुभ अंक :- 6 शुभ रंग :-पीला
What's Your Reaction?






