ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल
वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

पंचांग 21/01/2025
माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, सप्तमी तिथि 12:40 PM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र चित्रा 11:36 PM तक उपरांत स्वाति एवं धृति योग |
जनवरी 21 मंगलवार को राहुकाल 03:09 PM से 04:28 PM तक है | 10:03 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा |
आज का राशिफल
मेष :-
छोटी मानसिकता से आगे नहीं बड़ सकते है।
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
समाधान :-
जेब में चांदी का सिक्का रखें।
वृष :-
अकारण झंझटों से दूर रहें।
चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।
अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
समाधान :-
सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
मिथुन :-
उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें।
व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।
पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
समाधान :-
भोजन में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
कर्क :-
थकान व अस्वस्थता रहेगी।
व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।
वाद विवाद न करें नहीं तो आर्थिक हानि होगी ।
समाधान :-
सरसो के तेल का दान करें।
सिंह :
कार्यस्थल पर बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
समाधान :-
सूर्य देव की उपासना करना न भूलें।
कन्या :-
जोखिम भरे कार्य आज टालें।
आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
आय के अतिरिक्त स्रोत आज बन सकते है।
समाधान :-
हरी सब्जी गौ माता को खिलाएं।
तुला :
मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी ।
राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा।
पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से हल होंगे।
समाधान :-
प्रातः काल तुलसी माँ की दिया जलाएं।
वृश्चिक :
व्यापार में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे।
पुराना फंसा हुआ भुगतान भी मिल सकता है।
प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान पहुंचाएंगे।
समाधान :-
काली मिर्च बहते जल में प्रवाहित करें।
धनु :
कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
प्रतिद्वंद्वी की गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं।
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे।
समाधान :-
धर्म कर्म में श्रम दान करें।
मकर :
मनचाही नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा ।
वाणी पर नियंत्रण रखें।
दूसरों से अपेक्षा न करें।
समाधान :-
पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें।
कुंभ :
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा।
विरोधी सक्रिय रहेंगे।
बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं।
समाधान :-
काले उड़द और नमक का दान करें।
मीन :
सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा।
कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
किसी से भी कटु वचन न बोलें।
समाधान :-
गुरु वंदना जरूर करें आज के दिन।
What's Your Reaction?






