Riyan Prag नहीं Yashasvi संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान

Nov 10, 2025 - 18:33
Riyan Prag नहीं Yashasvi संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कमान

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले क्रिकेट के 2 स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं.एक हैं रवींद्र जडेजा और दूसरे हैं विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन हैं. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुछ खिलाड़ियों की अदला-बदली होने जा रही है. राजस्थान की टीम ने संजू के बदले सीएसके की टीम से जडेजा और सैम करन की मांग की है. विपक्षी टीम भी इस मांग पर तैयार हो गई है. हालांकि, इस ट्रेड की अबतक पुष्टि नहीं हो पाई है. अब सवाल है कि अगर ये डील पक्की हो जाती है तो आगामी सीजन में आरआर की अगुवाई कौन करेगा? तो जवाब में सबसे आगे हैं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जो कि राजस्थान के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा वह भारतीय के टेस्ट फॉर्मेट का भी हिस्सा हैं. समय के साथ वह काफी परिपक्व हो चुके हैं. अगर अगले सीजन में वह टीम की अगुवाई करते हुए नजर आते हैं तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी.