नतीजे से पहले ही जश्न क्यों मनाने लगे Anant Singh के समर्थक ?
ये तो आप जानते ही होंगे कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 को आएंगे लेकिन अनंत सिंह के समर्थकों का जोश इतना हाई है कि अभी से जश्न की तैयारी करने लगे हैं। अनंत सिंह के समर्थक मोकामा और पटना में टेंट लगवा रहे हैं और सबके लिए खाने की तैयारी की जा रही है। अनंत सिंह के समर्थकों का विश्वास है कि नतीजे वाले दिन 25 से 30 हजार लोग जश्न के लिए जुटेंगे और एक तरफा जीत होगी।
एक समर्थक ने मीडिया के कैमरे के सामने कहा है कि ''हमें पूरा विश्वास है कि हम 30,000 से 35,000 वोटों की बढ़त से जीतेंगे। लेकिन इतना बड़ा आयोजन एक ही दिन नहीं हो सकता, इसलिए हम पहले से तैयारी कर रहे हैं। जब लोग हमारे पास आएंगे, तो हम उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि हमारे 25,000 से 30,000 कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र से जुटें