“जंगलराज को लगा 65-वोल्ट का झटका” , बिहार रैली में गरजे PM Modi

Nov 8, 2025 - 18:40
Nov 8, 2025 - 18:40
“जंगलराज को लगा 65-वोल्ट का झटका” , बिहार रैली में गरजे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पहले चरण की वोटिंग में 'जंगल राज' का प्रतिनिधित्व करने वालों को 65-वोल्ट का झटका लगा है। हर जगह यही बात हो रही है कि बिहार के युवाओं ने विकास और NDA को चुना है।" PM ने आगे कहा, "RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से यह कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदारी वसूलने वाले बनना चाहते हैं। आप उनके चुनावी कैंपेन के गाने और नारे सुनकर कांप जाएंगे। बिहार के बच्चे अब रंगदारी वसूलने वाले नहीं बनेंगे। हमारे बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बनेंगे।" PM ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली इम्पोर्ट करता था, लेकिन NDA सरकार में बिहार ने दूसरे राज्यों को मछली एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। अब तो बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां मछली देखने आ रहे हैं। वे पानी में डुबकी लगा रहे हैं। कुछ लोग बिहार चुनाव में अपनी राजनीतिक हार की प्रैक्टिस कर रहे हैं।" याद दिला दें कि राहुल गांधी ने 2 नवंबर को बेगूसराय में एक चुनावी कैंपेन के दौरान एक तालाब में छलांग लगाई थी। उन्होंने मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का जाल भी खींचा था। VIP प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी भी राहुल गांधी के साथ थे।