सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के 1 किलोमीटर के दायरे में माइनिंग पर बैन

Nov 13, 2025 - 12:56
Nov 13, 2025 - 22:13
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के 1 किलोमीटर के दायरे में  माइनिंग पर बैन

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के एक किलोमीटर के दायरे में माइनिंग पर बैन लगा दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसी एक्टिविटी वाइल्डलाइफ के लिए खतरनाक होंगी।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने झारखंड में सारंडा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (SWL) और सासंगदाबुरु कंजर्वेशन रिजर्व (SCR) के तहत आने वाले इलाकों को कंजर्वेशन रिजर्व के तौर पर नोटिफाई करने की मांग वाली पिटीशन पर यह फैसला सुनाया।