272 रिटायर्ड जज–ब्यूरोक्रेट्स का राहुल गांधी के खिलाफ ओपन लेटर: चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों की निंदा
लेटर में यह भी कहा गया है कि चुनाव आयोग भारत के चुनावी सिस्टम का सबसे अहम पिलर है। इस पर बार-बार सवाल उठाने से जनता का भरोसा कम होता है और डेमोक्रेसी को नुकसान पहुँचता है। राजनीतिक मतभेद ज़रूरी हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार आरोप लगाना देश के हित के खिलाफ है।
असल में, राहुल गांधी अब तक तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोटिंग में धांधली का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने आयोग को मोदी सरकार की "B टीम" तक कह दिया। उन पर BJP के साथ मिलकर वोट चुराने का आरोप लगाया गया।