शशि थरूर ने वीर सावरकर अवार्ड लेने से किया इनकार

Dec 10, 2025 - 17:04
Dec 10, 2025 - 17:09
शशि थरूर ने वीर सावरकर अवार्ड लेने से किया इनकार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 10 दिसंबर को X पर एक पोस्ट में वीर सावरकर अवॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरणजाहिर की। उन्होंने लिखा, “मैं ये अवॉर्ड लेने नहीं जा रहा हूं। मुझे इसके बारे में केरल में रहते हुए मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली, आयोजकों ने बिना पूछे मेरे नाम का चयन किया है। ऐसे में दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

दूसरी ओर अवॉर्ड देने वाले NGO ने थरूर के दावे को ख़ारिज कर दिया। दि हिंगरेज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (HRDS) इंडिया के संस्थापक अजी कृष्णन ने कहा कि वे एक महीने पहले थरूर से उनके घर पर मिले थे।जिस दौरान थरूर ने अवॉर्ड स्वीकार करने की सहमति भी दी थी। इसके अलावा दो हफ्ते पहले भी जूरी चेयरमैन रवि कांत ने भी उनसे मुलाकात की थी।

पूरा मामला बताए तो, बुधवार को दिल्ली में 'वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025' आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करने वाले हैं और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी वहाँ मौजूद रहेंगे।ऐसे में कांग्रेस नेता शशि थरूर को ये अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। जिसपर थरूर का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और ना आयोजकों ने इसकी जानकारी दी है।

ऐसे में, शशि थरूर के कहा कि NGO का ये बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना है। थरूर ने अपने X पर लिखा कि, “तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी थी।"

वहीं दूसरी ओर HRDS के फाउंडर सेक्रेटरी ने कहा कि शशि थरूर, सावरकर के नाम पर शुरू किए गए अवॉर्ड को पाने वाले दूसरे लोगों के बारे में जानना चाहते थे। हमने वह जानकारी भी उसके साथ शेयर की।

तब उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी, और वह अवॉर्ड लेने और इवेंट में आने के लिए भी तब मान गए थे। अभी तक, हमें शशि थरूर से कोई खबर नहीं मिली है कि वह इवेंट में नहीं आएंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि थरूर को उनके ग्लोबल क्रेडेंशियल्स की वजह से अवॉर्ड के लिए चुना गया था।