America: रूस-यूक्रेन वार: अमेरिका आया रूस के साथ

America: अमेरिका ने मंगलवार को UN महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग की गई थी।
अमेरिका ने इस बार अपनी पुरानी नीतियों के उलट साथी यूरोपीय देशों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव के खिलाफ में मतदान किया। जबसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई, तब से पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया है।
जबकि भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश इसमे शामिल हैं। यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हुआ।
यूक्रेनी प्रस्ताव में प्रमुख मांगें
- यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी हो
- यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति हो
- युद्ध अपराधों के लिए रूस की जवाबदेही हो
अमेरिकी प्रस्ताव में रूस का जिक्र नहीं
अमेरिका ने UN में 3 पैराग्राफ का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में न तो रूसी हमले का जिक्र था और न ही किसी तरह की निंदा की गई थी। इसमें बस दोनों देशों में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक जाहिर किया गया था। अमेरिका ने कहा कि वो लड़ाई को जल्द खत्म करके यूक्रेन और रूस के बीच स्थायी शांति की अपील करता है।
What's Your Reaction?






