Rekha Gupta: दिल्ली में आज से रेखा सरकार

Feb 20, 2025 - 13:47
Rekha Gupta: दिल्ली में आज से रेखा सरकार
Rekha Gupta

Rekha Gupta: दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम के तौर पर शपथ ली। आज से दिल्ली में 'रेखा सरकार'होगई है। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे राज्य की 9वीं मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं हैं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे।

प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने भी शपथ ली मंत्री पद की शपथ 

रेखा (Rekha Gupta) के अलावा 6 विधायकों ने भी मंत्री पद के लिए  शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी

शपथ से पहले रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गुरुवार सुबह मीडिया से एक बातचीत में कहा, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे अपने कार्यकाल में बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनाव में इसे प्रमुख मुद्दा भी बनाया था।