अब न्यूक्लियर की कमान भी जनरल आसिम मुनीर के हाथों में!

Nov 10, 2025 - 19:14
अब न्यूक्लियर की कमान भी जनरल आसिम मुनीर के हाथों में!

पाकिस्तान में आसिम मुनीर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी ज़्यादा ताकतवर बनने वाले हैं। उन्हें मिलिट्री की तीनों ब्रांच का चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाया जा रहा है। यह पद संभालने के बाद उन्हें देश के न्यूक्लियर हथियारों की कमान मिल जाएगी।
शहबाज़ शरीफ सरकार इसके लिए संविधान में बदलाव कर रही है। इससे जुड़ा बिल आज संसद के दोनों सदनों, सीनेट और नेशनल असेंबली में पेश किया गया। अभी वोटिंग चल रही है। इसे 27वां संवैधानिक संशोधन कहा जा रहा है। इस संशोधन के ज़रिए सरकार सुप्रीम कोर्ट और दूसरे कोर्ट्स की ताकतें भी कम करने का प्लान बना रही है।