लाल किला मेट्रो के बाहर कार में धमाका
दिल्ली में रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में सोमवार को अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि पास खड़ी तीन और गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।