नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ, भव्य समारोह में PM मोदी हुए शामिल
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। गांधी मैदान में हुए इस बड़े समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत BJP के कई बड़े नेता मौजूद थे।सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें BJP कोटे से 14, जेडीयू से आठ, LJP(R) से दो, HAM से एक और कुशवाहा की पार्टी से एक मंत्री शामिल हैं। इस कैबिनेट में एक मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल है। जेडीयू ने जमा खान को फिर से मंत्री बनाया है।
शपथ के बाद, PM मोदी ने मंच से तौलिया लहराकर भीड़ का अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। चिराग पासवान ने मंच पर मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस बार नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी के दो MLA को मंत्री बनाया गया है, जिसमें संजय सिंह भी शामिल हैं।संजय सिंह ने महुआ से चुनाव जीता, उन्होंने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप को हराया।