ताइवान विवाद पर जापान-चीन आमने-सामने: PM साने ताकाइची के बयान से बढ़ा तनाव

Nov 18, 2025 - 14:50
ताइवान विवाद पर जापान-चीन आमने-सामने: PM साने ताकाइची के बयान से बढ़ा तनाव

जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान पर दिए गए बयान से चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। 7 नवंबर को साने ताकाइची ने कहा कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया, तो जापान मदद के लिए अपनी सेना भेजेगा। चीन ने इस बयान की बहुत गैर-जिम्मेदाराना और भड़काने वाला बताते हुए इसकी निंदा की। अगले दिन, विवाद तब और बढ़ गया जब ओसाका में चीन के कॉन्सुल जनरल ज़ू जियान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जो कोई भी इस मामले में दखल देगा, वह उसका सिर काट देंगे। इसके बाद, दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को बुलाया। चीन ने अपने नागरिकों को जापान की यात्रा न करने की चेतावनी दी है, और ऐसा करने पर उन्हें खतरे की चेतावनी दी है।