चीन: सिचुआन में होंगची ब्रिज गिरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो
सोमवार दोपहर को, ब्रिज के आस-पास की पहाड़ियों और सड़कों पर दरारें आ गईं। जब पहाड़ खिसकने लगा, तो अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से तुरंत ब्रिज बंद कर दिया। मंगलवार दोपहर को हालात और खराब हो गए। पहाड़ी से बहुत सारी मिट्टी खिसक गई, जिससे ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया।
अभी तक किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। वीडियो में धूल का गुबार उठता दिख रहा है, और टूटे हुए ब्रिज के पिलर नीचे चट्टानों और नदी पर गिर रहे हैं।
यह ब्रिज इसी साल बनकर तैयार हुआ था। इसे चीन के मैदानों को तिब्बत से जोड़ने वाले एक नेशनल हाईवे पर बनाया गया था और 28 सितंबर को ट्रैफिक के लिए खोला गया था। बताया जा रहा है कि यह ब्रिज घाटी के तल से लगभग 625 मीटर ऊपर है।