अमेरिका का ड्रग तस्करों पर हवाई हमला, पूर्वी प्रशांत में दो नावें तबाह , छह की मौत
रविवार को अमेरीका ने पूर्वी प्रशांत महासागर में दो संदिग्ध नावों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि नावों में ड्रग्स ले जाई जा रही थी। इस हमले में छह लोग मारे गए। यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "नारको-टेररिस्ट" के खिलाफ कैंपेन का हिस्सा है। हेगसेथ ने X पर पोस्ट किया कि नावों पर हमले ट्रंप के आदेश पर किए गए थे। उन्होंने कहा कि ये नावें आतंकवादी संगठनों से जुड़ी थीं और कोकीन की स्मगलिंग कर रही थीं। ट्रंप प्रशासन ने सितंबर से अब तक ऐसे 19 हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 75 लोग मारे गए हैं। यह कैंपेन कैरिबियन में शुरू हुआ था और अब पूर्वी प्रशांत तक फैल गया है। अमेरिका ने इस इलाके में नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं। ट्रंप ने इसे उन कार्टेल के खिलाफ युद्ध बताया है जो अमेरिकी शहरों में ड्रग्स और हिंसा फैलाते हैं।