ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

Jan 27, 2025 - 06:00
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल

पंचांग जनवरी 27, 2025, सोमवार

माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081| नक्षत्र मूल 09:02 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | हर्षण योग रहेगा |

जनवरी 27 सोमवार को राहुकाल 08:35 AM से 09:54 AM तक है | चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा |

आज का राशिफल 

मेष राशि 

आज के दिन कार्यों में बाधा आ सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। 

समाधान :- गुड़ का दान करें। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: हरा


वृषभ राशि 
आज के दिन भूमि भवन एवं वाहन खरीदने का योग है। रोजगार प्राप्त होगा। सफलता मिलेगी। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। आलस्य से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। 

समाधान :- हल्दी जल में डालकर गणेश को अभषेक करें। 
लकी अंक: 1, शुभ रंग: केसरी


मिथुन राशि 
आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।  व्यवसाय से लाभ होगा। चिंता और बेचैनी दिनभर बनी रहेगी। 

समाधान :- दही शिवलिंग पर अर्पित जरूर करें। 
शुभ अंक:4, शुभ रंग: पीला

कर्क राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट या विकार हो सकते हैं। 

समाधान :- रामायण के 7 चौपाई का पाठ करें। 
लकी अंक: 2, शुभ रंग:  आसमानी

सिंह राशि 
आज के दिन आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पार्टनरों का साथ मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा। नेत्र विकार हो सकता है। 

समाधान :- श्रृंगार की वास्तु माँ दुर्गा को अर्पित करें। 
लकी अंक: 1, शुभ रंग: चैती


कन्या राशि 
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी रखें। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। 

समाधान :- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 
लकी अंक:  2, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि

आज के दिन किसी से वाद विवाद ना करें। चिंता एवं तनाव दिन भर बना रहेगा। कार्यों में देरी होगी। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा। 

समाधान :-हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: हल्का लाल

वृश्चिक राशि
पारिवारिक चिंता हो सकती है। लेन देन सोच समझकर करें। शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। 

समाधान :-जल में शहद डालकर सूर्य देव को अर्घ दें। 
लकी अंक:  6, शुभ रंग: हरा


धनु राशि 
आज के दिन व्यवसाय से लाभ मिलेगा। चोट लग सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। 

समाधान :- पीला पुष्प भगवान कृष्णा को चढ़ाएं। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: नीला

मकर राशि 
आज के दिन लव लाइफ से परेशान हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फालतू की बहस बाजी से बचें। दिन सामान्य रहेगा। 

समाधान :-बजरंग बाण का पाठ करें। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग:  हल्का काला

कुम्भ राशि 
आज के दिन सट्टा और लॉटरी से लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पारिवारिक तनाव रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा होगी। 

समाधान :-दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग:  हल्का काला


मीन राशि  
आज के दिन विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। दूर की यात्रा का योग है। धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में दिक्कत पैदा हो सकती है। दिन परेशानी भरा रहेगा। 

समाधान :-चने की दाल दान करें। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: चैती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow