ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी से जानिए आज का राशिफल
वास्तु विशेषज्ञ भी हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी

पंचांग जनवरी 28, 2025, मंगलवार
माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081| नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:58 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा | वज्र योग 11:51 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग |
जनवरी 28 मंगलवार को राहुकाल 03:13 PM से 04:32 PM तक है | 02:52 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा |
आज का राशिफल
मेष:
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
समाधान :- स्नान के समय हल्का कच्चा दूध जल में डाले।
शुभ अंक :-9 शुभ रंग :- हरा
वृष:
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
समाधान :- हल्दी डालकर स्नान करें।
शुभ अंक :-2 शुभ रंग :- नारंगी
मिथुन:
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पूर्ण आत्मविश्वास से किया कार्य सफल होगा ।
समाधान :- माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
शुभ अंक :-7 शुभ रंग :- हल्का हरा
कर्क:
भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में योगदान होगा, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगी।
समाधान :- लाल चन्दन हनुमान जी को अर्पित करें।
शुभ अंक :-3 शुभ रंग :- पीला
सिंह:
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। कला, संगीत, सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनैतिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
समाधान :- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
शुभ अंक :-5 शुभ रंग :- सफ़ेद
कन्या:
धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का योग है। मन खिन्न रहेगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में प्रगति होगी। व्यापारिक कार्य में सफलता मिलेगी।
समाधान :- हनुमान जी को पान का बीरा चढ़ाएं।
शुभ अंक :-8 शुभ रंग :- केसरिया
तुला:
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। निजी सुख में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंध मधुर होंगे।
समाधान :- हनुमान मंदिर में श्रम दान करें।
शुभ अंक :-1 शुभ रंग :- दूधिया सफ़ेद
वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
समाधान :- अयोध्या काण्ड की चौपाई का पाठ करें।
शुभ अंक :-6 शुभ रंग :- लेमन ग्रीन
धनु:
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। निजी रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा।
समाधान :- माँ के चरणों में माथा झुकार निकालें ।
शुभ अंक :-2 शुभ रंग :- हल्का पीला
मकर:
पारिवारिक तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
समाधान :- हनुमान जी को राम नाम लिखकर माला अर्पित करें।
शुभ अंक :-4 शुभ रंग :- लाल
कुंभ:
स्वास्थ्य में सुधार होगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
समाधान :- शनि मंदिर में उड़द अर्पित करें ।
शुभ अंक :-7 शुभ रंग :- नीला
मीन:
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
समाधान :- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ अंक :-6 शुभ रंग :- हल्का भूरा
What's Your Reaction?






