ट्रंप–ममदानी की पहली व्हाइट हाउस मीटिंग: चुनावी हमलों के बाद बदला लहज़ा, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ़ की

Nov 22, 2025 - 17:16
ट्रंप–ममदानी की पहली व्हाइट हाउस मीटिंग: चुनावी हमलों के बाद बदला लहज़ा, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ़ की
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया। टीम ने शनिवार को पर्थ स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड को हरा दिया। ट्रैविस हेड की 69 गेंदों पर सेंचुरी की मदद से टीम ने 205 रन का टारगेट सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 172 रन और ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाए। दूसरी इनिंग में इंग्लिश टीम सिर्फ 164 रन ही बना सकी, जिससे होम टीम को 205 रन का टारगेट मिला। ट्रैविस हेड ने 83 गेंदों पर 123 रन और मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मैच में 10 विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डे-नाइट मैच होगा, जिसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल होगा।
ऑस्ट्रेलिया 28.2 ओवर में जीता
ऑस्ट्रेलिया ने 205 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए जैक वेदराल्ड के साथ ट्रेविस हेड को पारी की शुरुआत करने भेजा। यह स्ट्रैटेजी टीम के लिए काम कर गई, क्योंकि हेड ने बहुत तेज़ बैटिंग की। वेदराल्ड 23 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने हेड के साथ 75 रन की पार्टनरशिप की।
तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने एक बार फिर अपना धैर्य बनाए रखा। दूसरे छोर पर हेड ने 69 बॉल पर सेंचुरी बनाई। सेंचुरी के बाद भी उन्होंने अपने शॉट्स खेलना जारी रखा और टीम को 200 के करीब ले गए। वह 83 बॉल पर 123 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इनिंग में 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। आखिर में लाबुशेन ने 51 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 2 रन बनाकर टीम को 28.2 ओवर में जीत दिला दी।