लाल किला ब्लास्ट की जांच अब NIA के हवाले, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Nov 11, 2025 - 17:11
लाल किला ब्लास्ट की जांच अब NIA के हवाले, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला
गृह मंत्रालय ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। सोमवार शाम (10 नवंबर 2025) को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में हुए ज़ोरदार धमाके में कम से कम 12 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। धमाका इतना ज़ोरदार था कि पास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।