सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में केरल स्टूडेंट्स पर हमले पर जताई चिंता, कहा , देश में सांस्कृतिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं
सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने दिल्ली में हाल ही में हुई एक घटना का ज़िक्र किया जिसमें स्टूडेंट्स को हिंदी बोलने के लिए मजबूर किया गया और पारंपरिक लुंगी पहनने पर उनका मज़ाक उड़ाया गया। यह घटना लाल किले के पास हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को सांस्कृतिक और नस्लीय भेदभाव के ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा, "यह दुख की बात है कि देश में लोगों को सांस्कृतिक और नस्लीय भेदभाव के लिए निशाना बनाया जा रहा है।"