टाटा मोटर्स ने बिज़नेस को बांटा दो हिस्सों में, कल बाजार में दिखेगी नई CV कंपनी
टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल्स (CV) यूनिट कल, 12 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने वाली है। कंपनी ने एक डीमर्जर प्लान के तहत अपने पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल बिज़नेस को दो अलग-अलग लिस्टेड एंटिटी में बांट दिया है। CV यूनिट को अब टाटा मोटर्स लिमिटेड कहा जाएगा, जबकि पैसेंजर व्हीकल यूनिट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) नाम से ट्रेड कर रही है।
यह डीमर्जर 1 अक्टूबर, 2025 से हुआ लागू
टाटा मोटर्स ने पिछले अगस्त में अपने कमर्शियल व्हीकल और पै पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस को अलग करने के प्लान को मंज़ूरी दी थी। यह डीमर्जर 1 अक्टूबर, 2025 से लागू हुआ।
इस प्लान के तहत, कंपनी को दो अलग-अलग लिस्टेड एंटिटी में बांटा गया। पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और JLR सहित) TMPVL के पास रहा, जबकि CV बिज़नेस अब नई कंपनी, टाटा मोटर्स लिमिटेड का हिस्सा है।