स्पाइसजेट को दूसरी तिमाही में ₹621 करोड़ का घाटा, नुकसान 35% बढ़ा

Nov 12, 2025 - 17:46
स्पाइसजेट को दूसरी तिमाही में ₹621 करोड़ का घाटा, नुकसान 35% बढ़ा

लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट का जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंसोलिडेटेड नेट लॉस पिछले साल की इसी तिमाही के ₹458 करोड़ के मुकाबले साल-दर-साल 35% बढ़कर ₹621 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी 13% घटकर ₹792 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹915 करोड़ था।