एक बार फिर रो-को की जोड़ी टॉप पर

Dec 10, 2025 - 16:04
एक बार फिर रो-को की जोड़ी टॉप पर

ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में दुबारा से रो-को की जोड़ी यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिल रहा है। पहले पायदान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 302 रन जड़ कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए विराट दो स्थान ऊपर आ गए हैं। वहीं कोहली के साथी रोहित उनसे सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट आगे हैं। रोहित ने हालिया 3 मैचों की सीरीज में 146 रन बनाए थे।

भारत अब अगला वनडे टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के साथ 11 जनवरी से खेलगी। तब सबकी नजरें कोहली-रोहित पर ही होंगी।

हालांकि, कोहली के अलावा केएल राहुल को भी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। राहुल भी दो स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, बॉलर्स में कुलदीप यादव तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाक़ी के खिलाड़ियों की बात करें तो साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (13वें), ऐडन मार्करम (25वें) और टेम्बा बावुमा (37वें) ने भी रैंकिंग में बढ़त हासिल की।

दूसरी ओर टी-20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के यंग बैटर डेवॉल्ड ब्रेविस अपने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की ओर से गेंदबाज अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है।