ईडन गार्डन्स में स्पिन और रिवर्स स्विंग दोनों का खेल, टीम इंडिया के लिए चुनौती बढ़ी

Nov 12, 2025 - 16:19
ईडन गार्डन्स में स्पिन और रिवर्स स्विंग दोनों का खेल, टीम इंडिया के लिए चुनौती बढ़ी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों के अलावा तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग की मदद भी मिलेगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

रबाडा को टीम में 1000 फर्स्ट क्लास विकेट ले चुके ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर और लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज का साथ भी मिलेगा। स्क्वॉड के वैसे तो 8 खिलाड़ी भारत में पहली बार टेस्ट खेलेंगे, लेकिन उन्हें सपोर्ट करने के लिए बल्लेबाजी में कप्तान टेम्बा बावुमा और ओपनर ऐडन मार्कम का अनुभव भी मौजूद है। बावुमा की कप्तानी में तो साउथ अफ्रीका आज तक कोई टेस्ट नहीं हारा है।