बिहार चुनाव के आख़िरी चरण में 67.14% मतदान, किशनगंज में सबसे ज़्यादा वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। हालांकि, जो वोटर पहले से लाइन में लगे थे, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा। 4,109 सेंसिटिव पोलिंग बूथ पर वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रही।
आखिरी चरण में, 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग हुई। मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में सबसे ज़्यादा 76.26% वोटिंग हुई। ज़्यादा वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया कि वे इस चरण की 122 सीटों में से 80 सीटें जीतेंगे। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों ने वोटिंग प्रोसेस में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया है, और वह बहुत खुश हैं।