6 दिसंबर को नोएडा में होने BSP की रैली रद्द

Dec 4, 2025 - 17:22
6 दिसंबर को नोएडा में होने BSP की रैली रद्द

बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर BSP की महारैली होनी थी, लेकिन अचानक बसपा प्रमुख मायावती ने रैली रद्द कर दी. 

नोएडा और गाजियाबाद के साथ-साथ हापुड़ और मेरठ से भी बसें बुक हो चुकी थीं. रैली में शामिल होने के लिए पूरे पश्चिम यूपी से कई कार्यकर्ताओं ने तो बाकायदा छुट्टी तक ले ली थी.लेकिन अब रैली को रद्द कर दिया गया है. 

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद ही पोस्ट कर 6 दिसंबर की रैली रद्द करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने रैली रद्द करने की वजह लोगों को होने वाली दिक्कतों को बताया. BSP चीफ ने पोस्ट में कहा, “मेरे जाने पर VIP सुरक्षा के नाम पर जो भारी-भरकम सरकारी इंतजाम होते हैं, उससे आम लोगों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कत होती है, घंटों इंतजार करना पड़ता है, धक्का-मुक्की भी होती है,

मेरी वजह मेरे अपने लोगों को तकलीफ हो, यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती. इसलिए इस बार मैं खुद नहीं आऊंगी''