AAP के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेम्बर

Feb 15, 2025 - 16:57
Feb 15, 2025 - 17:00
AAP के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेम्बर

Delhi BJP: विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने के बाद अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी भाजपा की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में आज शामिल होने वाले पार्षदों में एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना से पार्षद निखिल शामिल हैं। तीनों पार्षदों को पार्टी में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शामिल करवाया। 

इनके अलावा AAP के 4 नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।  संदीप बसोया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वे AAP से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिल्ली नगर निगम में कुल 250 पार्षद की सीटें हैं। जिनमे से  आप के 121 पार्षदों में से 3 ने विधानसभा चुनाव जीता, यानी 118 पार्षद बचे। भाजपा के 120 पार्षदों में से 8 विधानसभा चुनाव जीते, यानी 112 बचे। अब  3 पार्षद के दलबदल के बाद AAP का आंकड़ा 115 और भाजपा का आंकड़ा 115 यानी बराबर हो गया है।