पाकिस्तान में सुसाइड अटैक, 12 की मौत, शहबाज़ शरीफ़ ने कहा: भारत करवा रहा है आतंकवादी हमले

Nov 11, 2025 - 18:35
पाकिस्तान में सुसाइड अटैक, 12 की मौत,  शहबाज़ शरीफ़ ने कहा: भारत करवा रहा है आतंकवादी हमले

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मंगलवार को इस्लामाबाद की एक कोर्ट में हुए सुसाइड अटैक के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि यह हमला और अफ़गान बॉर्डर के पास एक कैडेट कॉलेज पर हुआ हमला, दोनों ही भारत की मदद से हुए आतंकवादी हमले थे।

मंगलवार को दोपहर 1 बजे (भारतीय समय) इस्लामाबाद की एक ज़िला अदालत के पास एक ज़ोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में 12 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए।  धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि यह पुलिस लाइंस हेडक्वार्टर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद, बचाव दल और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया।