दिल्ली ब्लास्ट केस: पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी का घर IED से उड़ाया गया, DNA से हुई पहचान कन्फ
दिल्ली ब्लास्ट केस में, सिक्योरिटी फोर्स ने गुरुवार रात पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया। गुरुवार को DNA मैचिंग से कन्फर्म हुआ कि कार में उमर ही था।
उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके माता-पिता और भाइयों को हिरासत में लिया है। इस बीच, सिक्योरिटी फोर्स ने पिछले तीन दिनों में कश्मीर में 500 जगहों पर रेड की है, जिसमें 600 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने खुलासा किया है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आठ आतंकियों ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी यानी 6 दिसंबर को दिल्ली समेत देश भर में अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट करने की प्लानिंग की थी। उन्होंने इसके लिए 32 कारों का इंतज़ाम किया था।
10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 अन्य घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।