Cyclone Ditwah: दितवाह 30 नवंबर को तट से टकराएगा: तमिलनाडु, आंध्र और पुडुचेरी में भारी बारिश–तेज़ हवाएं शुरू
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMS) ने बताया कि साइक्लोन दितवाह 30 नवंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से टकराएगा। इसके कारण राज्यभर में भारी बारिश होगी। तमिलनाडु,आंध्र और पुडुचेरी में बाढ़ आ सकती है।पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है। इन इलाकों में अचानक सैलाब आ सकता है। साइक्लोन दितवाह को लेकर तमिलनाडु के विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और मयिलादुथुरई सहित संवेदनशील तटीय जिलों में नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (NDRF) की 14 टीमें भी तैनात की गई हैं। महाराष्ट्र के पुणे और गुजरात के वडोदरा स्थित NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई के लिए निकल गई हैं।
भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु लॉन्च किया
भारत ने साइक्लोन दितवाह से तबाही के कारण श्रीलंका की मदद के लिए शनिवार को ऑपरेशन सागर बंधु लॉन्च किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने X पर बताया कि भारतीय वायुसेना का IL-76 एयरक्राफ्ट कोलंबो पहुंच गया है। NDRF के 80 कर्मियों की टीमों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से अब लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है।